अक्षय चौहान खवासा
खवासा- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा खवासा मंडल के अंतर्गत घर-घर चलो गांव चलो अभियान के तहत वरिष्ठ जन सम्मान कार्यक्रम ग्राम के बामनिया रोड स्थित सत्य वीर तेजाजी महाराज जी के मंदिर पर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह ।भाबर और कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर ने की कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ जनों ने सबसे पहले मां भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ समाज जन का भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के खवासा मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार सहित कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया भाजपा के वरिष्ठ समाज जन हीरालाल जी चौधरी, रामलाल चौहान ,नंद लाल प्रजापत ,बसंतीलाल कोटवार ,नारायण लाल पाटीदार ,गणपत दास बैरागी आदि वरिष्टजनो का सम्मान किया गया वही कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता कोदरी बाई का भी स्वागत किया गया कोदरी बाई के बारे में बताते हुए कलसिंग भाभर ने बताया कि कोदरी बाई पुराने जमाने में भारतीय जनता पार्टी की बेटे को बैठक में उपस्थित होने के लिए खवासा से 2 साल के बच्चे को गोद में उठाकर झाबुआ तक पैदल पहुंचकर पार्टी की बैठक में उपस्थित हुआ करती थी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल सिंह बाबर ने बताया कि किस प्रकार पार्टी ने कड़े संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंची है और यहां तक पहुंचाने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का बड़ा ही बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ जनों ने पार्टी का प्रचार प्रसार उस समय क्या जब कोई भी बीजेपी का झंडा उठाने को तैयार नहीं था और देश में एकतरफा कांग्रेसका राज्य हुआ करता था और आज वरिष्ठ जनों के संघर्ष और मेहनत से आज पार्टी के दो सदस्य से देश में 300 से ज्यादा सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यक्रम में कल सिंह बाबर के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष जी थाना जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाभर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर खवासा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैतान मल लोहार , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंह चौधरी ,भाजपा खवासा मंडल अध्यक्ष तोलसिंग गणावा,सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष झमकलाल पाटीदार मंडल महामंत्री प्रहलाद चौहान, ईश्वरलाल पाटीदार ,हरचंद भूरिया, विजेंदर सिंह राठौर, देवीसिंह देवदा, अनारसिंह,पूर्व सरपंच रमेश बारिया,,भारत सिंह खेर ,भारत सिंह सिसोदिया,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मीडिया प्रभारी मुकेश चौहान अमरसिंह, कमलेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पिछडा वर्ग मंडल अध्यक्ष शैतानमल लोहार ने किया तथा आभार विजेंदर सिंह राठौर ने माना।
