Homeधारसरदारपुरअति प्राचीन गोमुख धाम पर हनुमान जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया...

अति प्राचीन गोमुख धाम पर हनुमान जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसादी का लाभ लिया

बालु सिंह बारिया सरदारपुर:-अति प्राचीन वनवासी को गोमुख धाम पर हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु ने वनवासी हनुमान के दर्शन लाभ लिया और महा प्रसादी का आयोजन हुआ तीन दिवसीय आयोजन हुआ जिसमें अंतिम दिन कन्या भोज के साथ महा भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए वनवासी हनुमान मंदिर पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताजी मंदिर राजगढ़ के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज के सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन हुए। हनुमान जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय आयोजन के तहत 4 अप्रैल को रामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। 5 अप्रैल को मारुति यज्ञ एवं रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं निर्गुण भजन संध्या का आयोजन तथा 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर वनवासी हनुमान का आकर्षक श्रृंगार कर मारुति यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती तथा कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क रक्षा सूत्र का वितरण भी किया गया। भंडारे में क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में आसपास क्षेत्र के आदिवासी समुदाय द्वारा अपनी सेवाए दी और साथ ही अंतिम दिन 18 युवाओं ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!