Homeझाबुआचिलचिलाती धूप के बीच 7 वर्ष अल्फेज ने रखा पहला रोजा

चिलचिलाती धूप के बीच 7 वर्ष अल्फेज ने रखा पहला रोजा

 

 

थांदला – रमजान को पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं यह मुबारक महीना भारत में 23 मार्च से शुरू हुआ और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा 24 मार्च शुक्रवार को रखा अल्फेज लाला खान ने भी रोजा रखा
रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों मैं भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है चिलचिलाती धूप व तेज गर्मी के बाद भी बच्चे रोजा रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं 7 वर्षीय अल्फेज लाला खान ने रविवार को पहला रोजा रख रोजा रखने के साथ ही उसने इबादत भी की दोपहर बाद कमजोरी आने के बाद भी इबादत जारी रखी नगर के कुमार घाटी जामा मस्जिद स्थित कालू भाई के 7 वर्षीय बालक अल्फेज लाला खान ने रविवार को पहला रोजा रख होनहार अल्फेज ने 7 साल की कम उम्र में ही इस्लामी किताब पड़ी है अल्फेज लाला खान अपनी कक्षा में भी अव्वल है कई दिन से रोजा रखने की जीत कर रहा अल्फेज लाला खान ने दोपहर तक का समय घर में ही गुजारा दोपहर में उसने जौहर की नमाज अदा की तथा इस्लामी किताब भी पढ़ी जिसे तख्ती कहते हैं शाम के समय जोर से प्यास और भूख की शिद्दत दिखी तो कमजोरी का एहसास भी किया लेकिन असर की नमाज अदा करने के बाद उसने घर में इफ्तारी बनाने में हाथ बंटाया अल्फेज लाला खान के पहला रोजा रखने से परिवार के लोगों में खुशी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!