

मुकेश कुमावत कि रिर्पोट
रतलाम जिले के पिपलौदा तहसील के गांव रणायरा में पंचायत के आसपास पुर्व मे दिये पट्टो को लेकर लगातार शिकायतों का दौर चल रहा है, कई बार जाँच आयी लेकिन शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होने के कारण फिर से शिकायत चलती रही, उसी कड़ी में शनिवार को पिपलोदा तहसील से नायब तहसीलदार चंदन तिवारी ओर पटवारी जांच करने पहुंचे सभी शिकायतकर्ता व पट्टा धारियों के कथन लिए गये, बारी बारी से कथन लेकर पूर्व सरपंच से भी कथन लिए एक-एक बिंदु पर जांच के बाद महोदया फिर पट्टों के स्थान पर बनाए गए घर की नपती करने पहुँची देखने के लिये की सही मापदंड मे है या नही, नियम अनुरुप है या नहीं, हालांकि नपती करने के बाद पूरे मामले को लेकर मीडिया ने उनसे वर्जन जानना चाहा तो नायब तहसीलदार महोदया ने मीडिया से दूरी बना ली बताया कि मैं मीडिया को वर्जन नहीं देती, वही नायब तहसिलदार तिवारी ने शिकायत कर्ता से कीन कीन को दिये पट्टाधारीयो के नाम बोलने को कहाँ तो शीकायत कर्ता ने कहाँ की इससे विवाद हो जायेगा आप मेरी जिम्मेदारी ले रहै हो की मुझे कुछ नही होगा तो बता दु तो मेडम ने कहाँ बताना तो पडेगा हमे कैसे पता चलेगा फिर, वही पेसै लेकर भी पट्टा नही देने की शिकायत भी एक शिकायत कर्ता ने की। इस बीच पट्टाधारी व शिकायत कर्ता के साथ कई ग्रामीण मोजुद रहै। शिकायत कर्ताओ के अनुसार समय से लेट पहुची जाँच टिम।