रात के अंधेरे में अज्ञात लोगो ने पत्रकार के वाहन पर पत्थरो से किया हमला।
पारा । जानकारी अनुसार रात्रि करीब 8 से 9 बजे के दरमियान अज्ञात लोगों ने पत्रकार की गाड़ी के ऊपर पत्थरों से हमला किया व गाड़ी के शीशे फोड़ दिए।सोमवार को एमपी न्यूज 24 × 7 के पत्रकार विनोद कहार अपने मित्र के पास उसकी तबीयत पूछने के लिए गए थे।मित्र के घर के बाहर ही हेड पंप के पास गाड़ी खड़ी करी तभी मोटरसाइकल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पत्रकार की गाड़ी mp 45 C 2845 पर पत्थरो से हमला कर तोड फोड़ कर भाग गए जिसवक्त हमला हुआ तब विनोद गाड़ी के अंदर ही मौजुद थे । पीछे से हमला होने के कारण उक्त मीडिया कर्मी बच गए।अगर यह हमला आगे से होता तो शायद उनकी भी जान पर आ सकती थी। फिलहाल अभी पुलिस चौकी पारा पर आवेदन देकर सूचना दी गई है पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से यह आग्रह किया की इस घटना की जल्दी से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि किसी अन्य पत्रकार के साथ ऐसी हरकत नहीं हो पत्रकार समाज के हित के लिए हर समाचार प्रकाशित करता है एक पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रामीण या शहरी क्षेत्र से समाचार को लाकर प्रकाशित करता है।उसकी प्रमुखता यह रहती है कि उसे जनहित के समाचार प्रकाशित करता है ताकि यह समाचार आम जनता तक पहुंच सके।पारा पुलिस से इस संबंध में बात हुई तो बताया की सूचना प्राप्त हुई हैं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जाएगा और एक पत्रकार की गाड़ी पर जो पत्थरबाजी हुई है। उसपर तत्परता से जांच कर कार्यवाही की जाएगी।