थांदला बदनावर स्टेट हाईवे पर सारंगी के पास चौकी महुडी गांव के समीप एक सिलेंडर से बड़ा ट्रक पलटी खा गया। ट्रक जैसे पलटी खाया वैसे ही ट्रक में आग लग गई और ट्रक में रखे सिलेंडर एक एक कर कर फूट रहे हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है मौके पर पेटलाद पुलिस भी पहुंच रही है और पेटलावद से फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच रही है।