Homeझाबुआग्राम पंचायत रायपुरिया में हुआ प्रथम ई सेवा केंद्र का शुभारभ

ग्राम पंचायत रायपुरिया में हुआ प्रथम ई सेवा केंद्र का शुभारभ

 

परिवेश पटेल रायपुरिया

न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए ग्रामीण इलाके से आने वाले पक्षकारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर उन्हें तत्काल सहायता मिले इसके लिए ई — सेवा केंद्र का ग्राम पंचायत रायपुरिया में न्यायालयीन सेवाओ के काउंटर का शुभारंभ रविवार 12 फरवरी को किया गया। उल्लेखनीय है कि पेटलावद अंचल का प्रथम ई — सेवा केंद्र का ग्राम पंचायत रायपुरिया में शुभारंभ गया है। ई — सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री पाटीदार ने कहा की पक्षकारों को किसी तरह से परेशानी का सामना नही करना पड़ा इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों के लिए यह योजना शुरू की है। श्री पाटीदार ने उपस्थित लोगों को एसिट अटैक के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध करवाते हुए बताया की ऐसे लोगों पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए और पीड़ित को किस प्रकार से राहत मिलती है।

पक्षकारों को मिलेगी न्यायालयीन सुविधा

पक्षकारों की परेशानी को देखते हुए ई सेवा केंद्र के माध्यम से अब न्यायालयीन संम्बंधी जानकारी एवं मदद दिलाने के लिए एक काउंटर खोला गया है। जिसका शुभारंभ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार पेटलावद द्वारा पंचायत रायपुरिया में किया गया। यहा से पक्षकारों को न्यायालय की जानकारी भी प्राप्त होगी। पेटलावद तहसील में 07 ई — सेवा केंद्र का शुभारंभ होना है जिसके तहत रायपुरिया में प्रथम ई — कोर्ट का शुभारंभ किया गया। ई — सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर ई — सेवा केंद्र क्या है जिसके बारे में उपस्थित ग्रामीण जन को न्यायिक मजिस्ट्रेट चिराग अरोरा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट चिराग अरोरा , रुचि पटेरिया अरोरा , अधिवक्ता मनोहर सिंह डोडिया , कमलेश प्रजापति , तहसीलदार रविन्द्र चौहान , नायब तहसीलदार अजय चौहान , ग्राम पंचायत सरपंच होमी बाई नंदलाल निनामा , उपसरपंच दीपिका सोलंकी , सचिव तोलसिंह निनामा , रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी , कोर्ट कर्मचारी नायब नाजिर रमेशचंद्र बसोड़ , सुनील सिसोदिया , दीपक चोपड़ा , चंद्रभानसिंह राठौर , चरणसिंह लोधा सहित ग्रामीणजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त सीईओ राजेश दीक्षित जनपद पंचायत पेटलावद द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!