Homeझाबुआबलवासा में विकास यात्रा मैं भारी उत्साह

बलवासा में विकास यात्रा मैं भारी उत्साह

 

विकासखंड थांदला के बालवासा से विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें पूर्व विधायक एवं अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर, सरपंच पूर्व जनपद अध्यक्ष , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन , मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री राधा डाबर , जिला परियोजना अधिकारी , समस्त ब्लॉक अधिकारी यात्रा में रहे यात्रा का शुभारंभ संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कन्याओं का पूजन कर किया गया । स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई अतिथियों द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया कार्यक्रम में समस्त विभागों की हितग्राहियों को लाभ दिया गया और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए अतिथियों द्वारा बालक छात्रावास की मरमत के लिए भूमि पूजन किया और यात्रा के रथों को हरी झंडी भी अतिथियों द्वारा दी गई ततपश्चात यात्रा अगली पंचायत के लिए निकली यात्रा 9 पंचायत में पहुची जिसमे समस्त विभागों द्वारा हितग्रहियों को जानकारी दी गयी इस प्रकार यात्रा 10 दिन तक पूरे विधानसभा की समस्त पंचायत में पहुचे कर शासकीय योजनाओं के बारे में ओर हितग्राहियों को लाभ देगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!