
सरदारपुर की जनता ने प्रेशर कुकर चुनाव चिन्ह से लेकर हाथ के पंजे तक हमेशा मेरा साथ दिया है मे अगर आज विधायक हु तो सरदारपुर की जनता का इसमे महत्वपूर्ण योगदान है सरदारपुर से मेरा राजनीतिक नही बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और आप एक बार फिर सरदारपुर मे कांग्रेस की परिषद् बनाए यहा के सर्वांगीण विकास की जवाबदारी हमारी रहेगी यह बात विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शुक्रवार को सरदारपुर मे नगर परिषद् चुनाव के लिए कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश शर्मा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भेट की गई। कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रतिनिधी राजेन्द्र पुरोहित, वार्ड क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय जायसवाल, वार्ड क्रमांक 12 के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र चैहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान कैलाश गुप्ता, उमेश गर्ग, विजय गर्ग, अंसार खान, बलराम यादव, ब्रजेश ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, अम्बर गर्ग, परवेज लोदी, अनिल पाटीदार, सुनील गुप्ता, रफीक खान, लव गर्ग, प्रथम गर्ग, देवकरण यादव, दिनेश यादव, रवि वसुनिया, निरज पाण्डे, अर्पित ग्रेवाल, मुकेश राठौर, राजेश राठौर, नरेन्द्र पारगी, जगदीश मारू, घनश्याम वर्मा, जाकिर खान आदि उपस्थित रहे।