
विनय पंचाल पिटोल
17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सहित देश विदेश की कई जानीमानी हस्तियों समेत लगभग 70 देशों के 3500 से अधिक लोगों का प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सम्मिलित होने का अनुमान है |
इसी सम्मलेन की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रिय राजमार्ग पर गुजरात सीमा से सटे मध्यप्रदेश के आखरी गाव की पुलिस भी पूरी मुस्तेदी से जुटी हुई है | पिटोल चोकी प्रभारी पल्लवी भाबर अपनी पूरी टीम के साथ गुजरात से आने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जाच कर रही है चुकी गुजरात से मध्यप्रदेश में प्रवेश के साथ ही इंदौर जाने का ये प्रमुख मार्ग है तो स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी इस लिए भी महत्वपूर्ण है की संभवतः सम्मलेन में पहुचने वाले अतिथियों का आगमन मार्ग भी हो सकता है |
तीन दिवसीय आयोजन की प्रस्तावित रुपरेखा……
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। 8 जनवरी 2023 को, युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में होगा। युवा प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सांसद जनेटा मैस्करेनहास खास मेहमान होंगी।
9 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफ़ान अली मुख्य अतिथि और सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
10 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार चुनिंदा भारतीय प्रवासी सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को पहचानने और विभिन्न क्षेत्रों में, भारत और विदेश दोनों में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।