Homeझाबुआपरिक्रमा करने वाले को नही पराक्रम वाले को देना पड़ेगा पद

परिक्रमा करने वाले को नही पराक्रम वाले को देना पड़ेगा पद

 

@वॉइस   ऑफ   झाबुआ

 

भारतीय जनता पार्टी में जब से झाबुआ जिले के कप्तान के रूप में भानू भूरिया की तोजपोशी हुई है तभी से कुछ नेता जिला अध्यक्ष भानू भूरिया को चने के झाड़ में चढ़ाने लग गए है और यही नहीं कुछ तो अभी से भानु की जी हुजूरी करने लग गए है,भाजपा में जब जब जिला अध्यक्ष बना हे तब तब अवसरवादी नेताओ ने अपना पिछवाड़ा दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी है,लक्ष्मण सिंह नायक का कार्यकाल रहा हो या वर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान का कार्यकाल सभी पदाधिकारी ने अपना स्वार्थ सिद्ध किया है।

 

सावधान भानु भई :- जिला अध्यक्ष बनते ही चापलूसी में लगे अवसर वादी नेता

कुछ माह की भारी उठापटक के बाद अंतत भानू भूरिया को जिला अध्यक्ष बना दिया,वही भानु भूरिया के जिला अध्यक्ष बनते ही विरोध का गुबार तो नही फूटा परंतु अंदर ही अंदर निपटाने के चलते भानू को डेमेज करने की योजना बनाने में लग गए है,विरोधी बने भाजपा के कुछ नेताओं जिन्होंने पूर्व में हुए विधानसभा उपचुनाव में भानू को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और अभी भी भानू को साइलेंट करने की स्थिति में पूरा कुनबा लगा हुआ है,परंतु भानु को इनकी चालाकी को समझते हुए उनको नकारते हुए अपने दम पर भाजपा को मजबूत करना पड़ेगा,भानू के लिए सबसे मुसीबत तथाकथित बने मंडल के लोगो से है जिन्होंने सरेमाम चुनाव में भानू के सामने विरोधियों का साथ दिया था,तथाकथित बने मंडल के सर्वे सर्वा ने अपने अपने प्यादों को अभी से भानू की चापलूसी करने के लिए सोशल प्लेट फार्म पर सक्रिय कर दिया है,समय रहते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इन अवसर वादियों की चालाकी नही समझी तो आने वाले समय में भानू के साथ भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है।

 

परिक्रमा करने वाले को नही पराक्रम वाले को देना पड़ेगा पद

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो बार के जिला अध्यक्ष रहे और भाजपा के उपाध्यक्ष रहे भानु को उनकी दक्षता के आधार पर भाजपा ने झाबुआ का जिला अध्यक्ष बनाया है,वही दो बार रहे जिला अध्यक्ष के पर्याप्त अनुभव के चलते भानू की एक लंबी टीम बनी हुई हे परंतु हर बार उनपे भरोसा करना ये भाजपा के लिए घातक भी हो सकता है,भाजयुमो जिला अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष इन दोनो में जमीन आसमान का अंतर होता है,भानू के जिला अध्यक्ष बनते ही कुछ झाकी मंडप उर्फ भाजयुमो के नेता पदाधिकारी दिन रात परिक्रमा लगा रहे है अब परिक्रमा क्यों लगा रहे है ये सभी जानते है की भाजपा में उनको पद चाहिए,परंतु यहां जिला अध्यक्ष भानू भूरिया को सोचना और समझना पड़ेगा तभी उनको अपनी नई टीम में स्थान देना नही तो स्थिति वो ही ढांक के तीन पात की तरह रहेगी,भानू के जिला अध्यक्ष बनते ही युवा मोर्चा के कई पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान पदाधिकारी भाजपा के हर संगठन कार्यक्रम में शरीक होने लग गए है वही पूर्व के जिला अध्यक्ष रहे लक्ष्मण सिंह नायक और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान के कार्यक्रम में जिला स्तर तो ठीक मंडल स्तर के कार्यक्रम में भी नही आते हुए निष्क्रियता ही दिखाई है,वही भानू के जिला अध्यक्ष बनते ही झांकी मंडप के युवा नेता भी सक्रिय हो कर भानू के इर्द गिर्द फेरे लगाने में लगे हुए,ऐसे में भानू भूरिया को इन अवसर वादी चाटुकार नेताओ को नकारा करते हुए परिक्रमा वाले नेताओं को नही अपितु पराक्रम वाले नेताओं को अपनी टीम में ही स्थान देना होगा तभी जाके भाजपा का भानूदय होगा नही तो भाजपा के साथ भानू का सूर्यास्त भी हो सकता हे….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!