Homeअलीराजपुरजोबटआए दिन हो रहे हैं जोबट क्षेत्र के किसान परेशान, मैनेजर कर...

आए दिन हो रहे हैं जोबट क्षेत्र के किसान परेशान, मैनेजर कर रहे हैं मनमानी कुंभकरण की नींद से जागो जोबट प्रशासन

आए दिन हो रहे हैं जोबट क्षेत्र के किसान परेशान, मैनेजर कर रहे हैं मनमानी

कुंभकरण की नींद से जागो जोबट प्रशासन

निलेश डावर वॉइस झाबुआ

जोबट क्षेत्र में इन दिनों फिर से किसान खाद के लिए परेशान होकर दर-दर भटक रहे हैं, जोबट सोसाइटी में खाद लेने के लिए हर रोज लंबी कतारें देखने को मिल जाती है और देर शाम खाली हाथ वापस लौटते दिखाई देते हैं, बातचीत के दौरान किसानों ने कहा कि किसान 5 दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें डांट फटकार कर वापस भेज दिया जाता है कभी तो ट्रक भर खाद 2 घंटे में खत्म हो गया कह कर वापस भेज दिया जाता है, कईयों को रसीद बनाकर दे दी जाती है और दो-तीन दिन बाद खाद दिया जाता है, कई बार किसानों ने हमसे संपर्क किया बताया यहां के जिम्मेदार लोग किसानों के साथ गलत व्यवहार करते हैं चिल्ला कर बात करते हैं खाद नहीं देने और पूछे जाने पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। देश के अन्नदाता किसानों को इस तरह से परेशान करना कहां तक उचित है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को इस मामले को लेकर जल्द एक्शन लेना चाहिए और किसानों को हो रही परेशानियों से निजात दिलवाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!