Homeझाबुआखवासाकांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का खवासा में किया गया स्वागत।।

कांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का खवासा में किया गया स्वागत।।

अक्षय चौहान,खवासा

खवासा। जनजाति गौरव यात्रा विगत 20 तारीख से सरवन रतलाम से होती हुई सभी विधानसभा में जा कर जनजाति गौरव के बारे में नेताओ द्वारा बताया जा रहा है वही शनिवार को गौरव यात्रा ने खवासा में प्रवेश किया। यात्रा में अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष पेटलावाद, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर भूरिया,जनपद अध्यक्ष पेटलावद रमेश गमाड़, यात्रा प्रभारी संजय भाबर खवासा मण्डल अध्यक्ष तोलसिन्ह गणावा, देवीसिंह देवदा, जनपद अध्यक्ष पुन्नी जालम डामोर, उपाध्यक्ष माया प्रेमसिंह चौधरी, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष काना मुनिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, हरचंद भूरिया, शैतान लोहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश मालीवाड, महामंत्री कमल चावड़ा, बालू सेहलोद, रमेश बारिया, सरपंच शंकर खराड़ी, वरसिंह गरवाल, धनसिन्ह देवदा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l
सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनजाति कल्याण की योजनाओं का भी बखान किया और बताया कि पेसा कानून हम सभी के किए रामबाण साबित होगा जो गांव के चहुमुखी विकास में सहायक है l गौरव यात्रा कल मेघनगर बाफना फेक्ट्री पहुंचेगी जहां सभा आयोजित की जाना हैl यात्रा का संचालन संजय भाबर ने किया आभार सातर घाटी पर प्रेमसिंह चौधरी ने खवासा में राजेंद्र भगत ने माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!