बालूसिंह बारिया
धार — कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में आबकारी विभाग के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान मैं अवैध शराब जब तक कर 17 प्रकरण दर्ज किए गए। सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में संयुक्त दबिश कार्यवाही हेतु गठित दो दलो द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में ग्राम सुरजपुरा, दिलवरा डैम, धार बस स्टैंड व रतलाम रोड धार तथा छोटी बूटी , गुलज़ारी, उमरिया धरमपुरी में विधिवत दबिश दी गई । जिसमे कुल 16 केस धारा 34(1) के कायम किये तथा 01 प्रकरण धारा 34(2) क़ायम किया। उक्त प्रकरणों में कुल 14000 किलोग्राम महुआ लाहन, 323 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 152 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई । जिनकी अनुमानित क़ीमत लगभग 8 लाख रुपए है।उक्त् कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश जैन शम्भू लाल जाटव, गोपाल राठोर, चंदन मीणा आबकारी उप् निरीक्षक देवेंद्र चन्देले, देवेंद्र शर्मा ,मनोज अग्रवाल, राजेंद्र चौहान, मुनेन्द्र सिँह जादोन , एस सिंगनाथ, रोहित मुकाती, एकता सोनकर, जितेंद्र भदोरिया एवं मुख्य आरक्षक और् आरक्षक साथ में उपस्थित रहे।