
चंद्रशेखर आजाद नगर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022-23 के तहत नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सहित, शासकीय कन्या उमावि,शासकीय हास्पिटल व होटलों को स्वच्छता रैंकिग प्रमाण-पत्र सीएमओ इकबाल मनिहार द्वारा प्रदान किये गये।
इसी के तहत् उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वच्छता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सर्वेक्षण के तहत् उत्कृष्टता स्वच्छता रैंकिग प्रमाण पत्र संस्था प्राचार्य निलेश शाह को मुख्य नगर पंचायत अधिकारी इकबाल मनिहार द्वारा दिया गया।
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट विद्यालय सहित नगर की चयनित संस्थाओं के संस्था प्रधान एवं स्टाफ सदस्यों को सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर व नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा द्वारा बधाई दी गई।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी,नगर पंचायत उपयंत्री हिमांशु पाटीदार, सहायक उपयंत्री शरद सोनी उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर के प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह,लेखापाल रेशम कनेश, वरिष्ठ शिक्षक आनंद ताहेड़,शाहिद मोहम्मद शेख, रमेश डावर ,मुकेश मंडलोई,रतनसिंह रावत, हेमेंद्र गुप्ता,मनोज सोनी,आशीष सोनी, राजकुमार मारू,शेखरसिंह कुशवाह, शिक्षिका रंजना भाबर,सेवंता कनेश,शिवांगिनी गौड़,राधेश्याम बिरला, चेतन चौहान अतिथि शिक्षक राजू भिंडे,शेहनाज शेख,प्रीती मोढिया,स्वाति त्रिवेदी एवं शिक्षक लक्ष्मणसिंह चंगोड़ उपस्थित थे।