Homeअलीराजपुरधर्म परिवर्तन के खिलाफ जिले में दूसरा प्रकरण दर्ज

धर्म परिवर्तन के खिलाफ जिले में दूसरा प्रकरण दर्ज

VOICE OF झाबुआ

हिंदू युवा जनजाति संगठन के नेतृत्व में अलीराजपुर नगर के सेमलपाटी में धर्मांतरण को लेकर अवैध रूप से चंगाई सभा करते हुए धर्म परिवर्तन करने के मामले को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन के द्वारा पिछले दिनों विरोध किया था और धर्मांतरण करवाने वाले पादरी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई थी। अलीराजपुर पुलिस द्वारा धारा 3, 5 में प्रकरण दर्ज हुआ है।
हिंदू युवा जनजाति संगठन के द्वारा पिछले दिनों आलीराजपुर कस्बे के पास सेमलपाटी में अवैध रूप से चर्चा बनाकर चंगाई सभा करने के मामले को लेकर संगठन के द्वारा विरोध दर्ज करते हुए थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन दिया गया था , उक्त मामला धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर था और आरोप भी लाया गया था। जहां पर हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चंगाई सभा में पहुंचकर विरोध किया था , मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा था काफी विरोध होने के बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में जिला इकाई के सभी कार्यकर्ता और प्रदेश संगठन के के द्वारा दिए गए ज्ञापन में पुलिस ने जांच की और जांच के उपरांत सही पाए जाने पर बुधवार को अलीराजपुर कोतवाली पुलिस थाने में धर्म परिवर्तन करवाने के मामले को लेकर पादरी विकलसन पिता देवला के खिलाफ प्रकरण दर्ज धारा 3, 5 के तहत हुई और जांच के उपरांत धारा बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है।
हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि लगातार जिले में आदिवासी गरीब और पिछड़े वर्ग लोगों का फायदा उठाकर क्रिश्चियन समाज और मिशनरी संगठनों के द्वारा लालच लोभन देकर एवं गम्भीर बीमार के इलाज के नाम पर धर्मांतरण करवाया जा रहा। जिसका विरोध पूरे जिले में किया जा रहा और धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम जिलेभर में चलेगी।

जानकारी मुताबिक – यह जिले की दूसरी कार्यवाही है पूर्व में हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता उदयगढ़ में प्रकरण दर्ज करवाया था जो कि जिले का पहला प्रकरण था और यह जिले का दूसरा प्रकरण दर्ज हुआ है। हिंदू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डुडवे, जिला अध्यक्ष रोशन पचाया के साथ ही जिले भर के हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही और लगातार हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ आगे भी आवाज बुलन्द कर कार्यवाही करवाने की बात की गई ।

हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा चर्च को अवैध बताते हुए चर्च का निर्माण तोडऩे की माग की गई –
धर्म परिवर्तन करने वाले अन्य पादरी और संगठन जो की संचालन समिति है उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की जाएगी, साथ ही उक्त अवैध रूप से निर्माण किए गए चंगाई सभा के लिए चर्च को भी तोड़ने की मांग की जायेगी। धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत कलेक्टर के बिना परमिशन से धर्म परिवर्तन नहीं करवाया जा सकता है, शासन प्रशासन से चर्च को तोड़ने की मांग की है।

थाना प्रभारी अलीराजपुर शिवराम तरोले – आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है जांच के उपरांत ही धारा बड़ने की संभावना बताई जा सकती है, फिलहाल पुलिस वस्तुस्थिति और जो आवेदन प्राप्त हुआ हैं, उस आधार पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!