Homeअलीराजपुर15 नवम्बर धरती आबा महामानव बिरसा मुंडा जयंती पर जिले में होगे...

15 नवम्बर धरती आबा महामानव बिरसा मुंडा जयंती पर जिले में होगे भव्य आयोजन

निलेश डावर /अलीराजपुर

यू कहे तो देश मे आजादी का अमृतमहाउत्सव चल रहा है किंतु आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले शहीदो के नाम अभी भी इतिहास के पन्नों से छुटे है किंतु वर्तमान का नवम्बर माह पूरे देश मे बिरसा मई हो गया है आज सुदूरवर्ती गाँव के कस्बे से लेकर राजधानी दिल्ली तक बिरसा का उलगुलान चल रहा है। ऐसे में अलीराजपुर जिला भी अछूता नही रह है आज बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में 03 बड़े कार्यक्रम आदिवासी समाज के बैनर तले आयोजित हो रहे है ये जनजागरण की क्रांति नही तो ओर क्या है?
कुछ समय पहले सामाजिक संगठनों ने जिले में टंट्या भील की मूर्ति अलीराजपुर मुख्यालय पर ओर बिरसा मुंडा की मुर्ति कट्ठीवाड़ा में स्थापीत कर जनजागृति की नई दिशा दी उसे राज्य के अन्य जिलों ने भी अपनाया। आज उसी का परिणाम है कि जय जोहार का नारा राष्ट्रपति भवन ओर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी गूंजने लगा।

जोबट- 15 नवम्बर को धरती आबा क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाये जाने को लेकर स्थानीय कृषि मंडी जोबट में आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न जोबट में 15 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाग रोड माताजी मन्दिर पर एकत्रित होकर हमारे पारंपरिक वेश भूषा में हमारे वाद्य यंत्र डोल, मांदल, डीजे के साथ रैली के रूप में जोबट के मुख्य मार्ग से होते हुवे। कृषि मंडी जोबट पहुंचेंगे।
कुण्डवाट(फूलमाल) कुण्डवाट में बिरसा चोक पर कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है सभी गावो में समिति का गठन कर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु लोगो ने अपने पारम्परिक वेश भूषा ओर डोल मांदल तैयार कर लिये हे। सुबह 11 बजे सभी ग्रामीण पूरे गाँव के लोग एक जगह एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में कुण्डवाट कार्यक्रम में शामिल होंगे।।कट्ठीवाड़ा मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर कट्ठीवाड़ा में कार्यक्रम पोलो ग्राउण्ड में होगा जहा से समाज जनो को संबोधित किया जायेगा कार्यक्रम के पश्चात रैली का आयोजन रहेगा जो बिरसा मुंडा की प्रतिमा से होते हुवे टंकी ग्राउण्ड कवछा तक आयोजित रहेगी ततपश्चात टंकी ग्राउण्ड में कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
जिले के सभी नागरिक अपनी-अपनी सुविधानुसार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!