Homeअलीराजपुरजोबटक्यों गिराने में लगी है नगर परिषद जोबट प्रधानमंत्री की साख ...

क्यों गिराने में लगी है नगर परिषद जोबट प्रधानमंत्री की साख क्या ऐसे होगा साकार स्वच्छ भारत का सपना ?

क्यों गिराने में लगी है नगर परिषद जोबट प्रधानमंत्री जी की साख

क्या ऐसे होगा साकार स्वच्छ  भारत का सपना ?

दीक्षांत शर्मा जोबट

एक ओर नगर परिषद जोबट सफाई का ढिंढोरा पिट रही है वही सफाई पर इनका कोई ध्यान नही ,प्रधानमंत्री का कहना है कि 2024 तक भारत को स्वच्छ बनाना है क्या ऐसे बनेगा भारत स्वस्छ जहा जिम्मेदार ही नही लेते है सूद , नगर को स्वच्छ बनाने के लिए ,व पानी व्यर्थ ना बहेने को लेकर नगर परिषद ने कुछ दिन पूर्व ही अलाउंसमेन्ट किया था, परंतु दुर्दशा तो देखो खुद नगर परिषद की है जो सफाई पर ध्यान ना देने की है , ना ही पार्षद इस समस्या की सुध ले रहे है, वार्ड वासियो द्वारा 181 पर भी शिकायत दर्ज की गई है परंतु अभी तक सफाई का कोई ठिकाना नही ।
वार्ड वासियों का कहना है कि अनेक बार नगर परिषद को साफ सफाई को ले कर सूचना दी गई थी ,परंतु केवल आस्वासन ही दिया जा रहा है कि जल्द साफ सफाई करवा दी जाएगी , यहा वाहन मालिकों द्वारा भी अवैध अतिक्रमण कर वाहन खड़े किए जाते है जिसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है

वार्ड वाशियो का कहना
वार्ड वासी – अरुण ठाकुर ,का कहना है कि विगत कई महीनों से सफाई नही हुई है जिसके कारण लगातार गन्दगी बढ़ती जा रही है सूचना देने पर भी सफाई नही हो रही है नालियां पूर्ण रूप से बंद हो गई है जिसके कारण नाली का पानी रुखने से बदबू व गंदगी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है
लोकेंद्र विश्वकर्मा का कहना कि गन्दगी अधिक होने से आये दिन परिवार जन डेंगू जैसी बीमारियों से बीमार हो रहे है जिसका मुख्य कारण साफ सफाई ना होना है
संतोष विश्वकर्मा का कहना कि नाली जाम होने से नाली का से गंदा पानी घर में प्रवेष कर रहा है जिससे बीमारी अधिक बढ़ रही है मच्छरो का प्रकोप गन्दगी के कारण हो रहा है ।
जिम्मेदार क्या इस ओर ध्यान देंगे या सिर्फ अस्वासन के भरोसे ही नगर परिषद का कार्य चलेगा ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!