मेघनगर
दिनांक 17/10/2022 को पेंशनर संघ की एक बैठक स्थानीय पेंशनर संघ कार्यालय मेघनगर में संरक्षक नवलसिंह नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वानुमती से सुरेशचंद्र शर्मा को पेंशनर संघ का तहसील अध्यक्ष नियुक्ति किया गया, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कटठा, सचिव पद पर निर्भयसिंह चौहान, सह सचिव चंदनसिह कटारा, कोषाध्यक्ष पद पर कांतिलाल नीमा को नियुक्त किया गया तथा संरक्षक पद हेतु नवलसिंह नायक व गायत्री शर्मा मनोनित किए गए। उक्त अवसर पर श्रीमती प्रेमलता भट्ट, लुणसिह धमावत, शंभुलाल जोशी, उदयसिंह हाडा, करमसिंह हाडा आदि उपस्थित थे। श्री शर्मा के तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनती होने पर पेंशनर संघ के सदस्यो द्वारा पुष्प मालाओ से उनका स्वागत किया ।