Homeझाबुआखवासाबीच बाजार से दो पहिया वाहन ले गए चोट्टे

बीच बाजार से दो पहिया वाहन ले गए चोट्टे

@वॉइस ऑफ झाबुआ  रितिक परमार

अंचल में नवरात्रि का पर्व बड़े जोर शोर के साथ सभी भक्त मां की आराधना में लगे हुए है,वही खवासा में भी नवरात्रि बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही हे,वही नगर के हनुमान मंदिर पर संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा हे,नवरात्रि के अंतिम दो दिनों में गरबे का रंग चढ़ता ही जा रहा हे,भिड़ भाड़ को देखते हुए चोर ने भी अपना फायदा उठाते हुए हाथ साफ कर लिया,गत रात्रि लोहार मोहल्ला निवासी मनीष चौहान की दो पहिया वाहन जिसका क्रमांक MP 45 MM 6613 हे के साथ बीच बाजार में साइड से खड़ी थी वही चोरों द्वारा नवरात्रि की भीड़ का फायदा उठाते हुए बाइक को ले जाने में सफल हुए।

जगन्नाथ की रात्रि पुलिसिया गस्त पर उठे सवाल?

नगर में नवरात्रि का उल्लास दोनो मंडलों द्वारा किए जा रहे गरबा पांडाल में देखने को मिल रहा हे,वही चौकी प्रभारी जगन्नाथ कनास की गस्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हे,बाइक जिस समय चोरी हुई थी उस समय चौकी प्रभारी जगन्नाथ कनास के जवान बस स्टेंड पर ही थे?क्यों खड़े थे?ये पता नही,परंतु गस्त नही लगाते हुए एक जगह पर खडा रहना जगन्नाथ के जवान की गस्त पर भी आमजन सवाल उठा रहे है?मामले को लेकर दो पहिया वाहन मालिक ने चौकी पर रिपोर्ट लिखवाई हे,वही पुलिस इस मामले में सीसीटीवी को खंगालने के बाद ही चोर पर पहुंचने का प्रयास करेगी या हमेशा की तरह तलाश जारी हे ये कहेंगे…..नवागत चौकी प्रभारी को रात्रि में हुई इस घटना को लेकर भविष्य में देर रात तक घूमने वाले वाहन चालकों पर भी सख्ती करते हुए आने वाली चोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!