बालुसिंह बारिया
सरदारपुर नगर मे नवरात्रि महोत्सव मे आस्था का सैलाब उमड रहा है युवा नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय एवं आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बलराम यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि शनिवार को प्राचीन माताजी मंदिर गरबा प्रांगण मे राॅयल एकेड्मी अमझेरा के विद्यार्थियो द्वारा माता के 9 रूपो, महिशासुर के वध एवं महात्मा गांधी के चित्रण पर आधारित शानदार प्रस्तुती दी गई। साथ ही माताजी मंदिर प्रांगण और बस स्टैण्ड पर ओपन गरबा रास मे माता भक्तो द्वारा आकर्षक गरबो का मंचन किया जा रहा है। प्राचीन माताजी मंदिर पर आरती पश्चात विधायक प्रताप ग्रेवाल की ओर से खिचडी की प्रसादी वितरित की गई। गरबा प्रांगण मे गणेश जाट, विमल सिकरवार एवं जय भोले ग्रुप राजगढ के रितेश जैन, भोला मोलवा आदि द्वारा आरती उतारी गई, वही बस स्टैण्ड स्थित गरबा प्रांगण मे आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जालमसिंह मौरी, मुकेश जमादारी, नितीन शर्मा, मोहित जाट, चेतन जाट, सुनील शर्मा, दामोदर चैयल आदि द्वारा आरती उतारी गई। आरती पश्चात इन्दौर के आर.डी. इवेन्ट मेनेजमेन्ट गु्रप द्वारा मनमोहक गरबो की प्रस्तुती दी गई। अष्टमी की रात्रि मे टंकीपुरा से एवं मातानवमी पर श्रीराम मंदिर से माताजी का स्वांग निकाला जाएगा