Homeझाबुआभाजपा की प्रचंड जीत के लिए चुनाव प्रभारी लगे रूठों को मनाने...

भाजपा की प्रचंड जीत के लिए चुनाव प्रभारी लगे रूठों को मनाने में…

 

@Voice ऑफ झाबुआ        @Voice ऑफ झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी अपनी रीति नीति के अनुरूप अपने कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित नजर आ रही है, इसी कडी में थांदला चुनाव प्रभारी सत्येन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चुनाव संचालक अनिल भंसाली समाजसेवी व 15 वार्डो के प्रभारी कमलेश दायजी द्वारा भाजपा की जीत के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है,इसी कडी में इनके द्वारा भाजपा से रूठ कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बागी हुए रूठों को भी मनाने के लिए उनसे संपर्क कर उन्हे भाजपा की रीति नीति समझाते हुए भाजपा ने उन्हे भाजपा को समर्थन दिलवाते हुए भाजपा में शामिल किया,वही आज भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 12 में भारतीय जनता पार्टी जगदीश प्रजापत ,सांतीलाल सोलकी द्वारा आवेदन भरा गया था जिसमे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जगदीश प्रजापत को टिकिट दी गई फार्म खींचने वाले दिन भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और जुझारू शांतीलाल सोलकी की तबियत खराब हो जाने की वजह से दाहोद एडमिट होना पड़ा था जिस वजह से वो अपना फॉम नही खीच पाए थे आज भारतीय जनता पार्टी के पद अधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ मिल भारतीय जनता पाटी के प्रत्याशी जगदीश पटेल को शांतिलाल सोलकी ने अपना समर्थन दिया साथ है, वार्ड 12 में पाटी के साथ मिल वार्ड में जनसंपर्क किया,नगर परिषद के चुनाव में अनिल भंसाली व कमलेश दायजी द्वारा प्रत्येक वार्ड में पहुंच कर प्रत्याशियों से संपर्क किया जा रहा है कि कही किसी को कोई समस्या तो नही…दोनों रणनितिकारों का कहना है की एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत दिलवाकर नगर परिषद पर भाजपा का झंडा फहराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!