Homeझाबुआकरवड़तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा...

तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है रक्तदान महादान इससे बड़ा और कोई दान नहीं

तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है

 

रक्तदान महादान इससे बड़ा और कोई दान नहीं

 

करवड़ से विनोद शर्मा

    अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में 17 सितंबर को संपूर्ण भारत में 2000 से भी ज्यादा सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान एक महादान है इसी उद्देश्य को लेकर आज ग्राम पंचायत करवड़ के प्रांगण में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य रुपम पटवा (एडवोकेट) पेटलावद और तेरापंथ युवक परिषद करवड़ के युवाओं अरुण श्रीमाल,तरुण मांडोत,अंकित श्रीमाल,पियूष मांडोत,ऋतुराज मांडोत,पुनीत व्होरा,शुभम मांडोत ग्राम करवड़ के सरपंच व आदिवासी युवा नेता भाई विकास गांमड़ से मिले भाई विकास गामंड ने इस पहल को एक अनूठी पहल बताया है और संपूर्ण आदिवासी समाज के भाई बहनों से अपील की है कि वह 17 सितंबर को पेटलावद शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान करें उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्तियों को जीवनदान मिल सकता है मैं स्वयं भी 17 सितंबर को पेटलावद जाकर अपने साथियों के साथ रक्तदान करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!