@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पिछडा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में यकीन करती है। हम सभी समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित लोगों के कल्याण के लिये संकल्पित है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा किस तरह समाज के पिछडे हुए तबके केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाने में सेतु बने इसके लिए हमें काम करना है। उन्होंने सितंबर माह में आयोजित होने वाली संभागवार बैठकों की कार्ययोजना पर पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया।बैठक में सुशील वर्मा, संजय राय, संतोष राठौर, हमीर पटेल, पूनमचंद पटवारे, राजाराम शिवहरे,लक्ष्मण दांगी, पवन कुमार सेन, धीरज पाटीदार, शत्रुघ्न पटेल, अमित चौधरी, दीपक रजक, हरि पाल, दीपक नरवरिया उपस्थित थे।