Homeअलीराजपुरअवैध शराब को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

दीक्षांत शर्मा

जोबट में उस समय हड़कम्प मच गया जब पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब विक्रय करने वालों के यहाँ छापा मारा ,संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में पुलिस ने शराब ज़ब्त की है,चुनावों को प्रभावित करने के लिए शराब के इस्तेमाल से भी इंकार नहीं किया जा सकता ऐसे में यह कार्यवाही प्रशासन से अपेक्षित थी । ग़ौरतलब है कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिस पर एसडीएम देवकीनन्दन सिंह तथा एसडीओपी नीरज नामदेव के नेतृत्व में थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है,कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानो पर तथा ढाबों पर छापा मारा गया,इस कार्यवाही से शराब माफ़ियाओ में हड़कम्प मच गया,पुलिस और प्रशासन की इसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है,निश्चित रूप से इस कार्यवाही का असर आगामी दिनो में देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!