Homeअलीराजपुरयहां आंगनबाड़ी के पास लगा कचरे का ढेर...

यहां आंगनबाड़ी के पास लगा कचरे का ढेर…

 

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहा एक ओर स्वच्छता को लेकर पूरे देश में अभियान चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के जिला अलीराजपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ी खट्टाली आंगनवाड़ी केंद्र के समीप ही कचरे का ढेर व गंदे पानी का जमघट लगा हुआ है। वहीं केन्द्र में बच्चो की सुरक्षा को लेकर बाउंड्री वॉल होना अनिवार्य होता है। परन्तु यहां ऐसे कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का डेरा जमा होता है वा चारों ओर गंदगी फैली होती है। आंगनबाड़ी भवन की दुर्दशा देखकर भी बच्चो के पालको व लोगो ने रोष व्याप्त किया है।आंगनबाड़ी केंद्र के पास पानी निकासी व स्थायी नाली न होने के कारण गंदा पानी केंद्र के पास जमा हो जाता है। और इसी गंदगी के बीच ननिहाल बच्चे हर दिन गंदा पानी का गड्ढा पार कर आंगनबाड़ी तक पहुंचते हैं। गंदगी के बीच केंद्र के संचालन से बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शासन बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ प्रोत्साहित कर लाखों रुपए खर्च कर रही है। समस्या को लेकर न जनप्रतिनिधियों को चिंता है और न ही महिला बाल विकास विभाग को।

@विशाल चौहान/बिलाल खत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!