HomeUncategorizedपंचायत चुनाव को लेकर झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित

पंचायत चुनाव को लेकर झाबुआ विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित

____________________
झाबुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय गोपाल कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर राणापुर ब्लॉक झाबुआ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के जनपद प्रतिनिधियों पूर्व प्रतिनिधियों सरपंच पूर्व सरपंच ग्रामीण क्षेत्र के  वरिष्ठ कांग्रेस जनो की अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई बैठक में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष  निर्मल मेहता ने पंचायत चुनाव की रूपरेखा से समस्त कांग्रेस जनों को अवगत कराया व एकजुट होकर पंचायत चुनाव लड़ने पर जोर दिया   वही अपने क्षेत्र में  सामंजस्य बना कर निर्विरोध प्रतिनिधि लाने पर भी जुट  जाने का आह्वान किया,बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहां की झाबुआ जिले में आज भी कांग्रेस मजबूत हे भाजपा नेताओं के प्रलोभन में हमें नहीं आना है एकजुट होकर हमें पिछली बार से अधिक पार्टी से जुड़े प्रतिनिधियों को लाना है अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा  महंगाई बेरोजगारी किसानों के साथ अन्याय बिजली कटौती जैसे क्रियाकलापों को घर घर जाकर अवगत  कराकर भाजपा का असली चेहरा जनता के बीच लाना है
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आगामी पंचायत चुनाव को निडरता के साथ लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा साम दंड भेद की नीति को अपनाएगी क्योंकि लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का पेशा बन चुका है पार्टी के समस्त नेता एकजुट हो चुके हैं कोई भी कांग्रेसी अगर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ कार्य करते हुए पाया गया उसे निकाल बाहर कर दिया जाएगा हम सभी को सामंजस्य बना कर पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए  जुट जाना है
पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने  कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है सभी एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करना है ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधि पार्टी समर्थित आए इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है वही जो चुनावी समर में भाग नहीं लेंगे उन्हें प्रभारी बनाकर क्षेत्र वार जवाबदारी सौंपी जाएगी बैठक को कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर ने भी क्षेत्र में भाजपा के क्रियाकलापों को उजागर कर कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यों के बारे में घर घर जाकरअवगत कराने का आह्वान करते कहा की भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है बैठक को प्रकाश राका,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर,कान्हा कुंडिया,बंटू अग्निहोत्री,शंकर सिंह भूरिया,मान सिंह वसुनिया,आशीष भूरिया ने भी संबोधित किया,इस अवसर पर कल्याणपुरा सरपंच शंकर हटीला, मानसिंह  मेडा,युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबर,प्रवक्ता साबिर फिटवेल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, मनीष व्यास ,दिलीप सिंह भूरिया, पेमा भाभर ,मेथियस भूरिया सुरेश समीर ,रमेश मीणा ,रतन सिंह अंतर सिंह मौर्य ,थावरिया डामोर ,जितेंद्र शाह, वसीम सैयद, खून सिंह दामोर ,प्रकाश वसुनिया ,राकेश राजेंद्र भूरिया ,बंटी डामोर आदि कई  ग्रामीण नेता जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच पंच कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!