Homeरतलामविधायक कश्यप की मंशानुरूप कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा शहर में 19 करोड़...

विधायक कश्यप की मंशानुरूप कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा शहर में 19 करोड़ से अधिक राशि के विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं शहर विधायक चैतन्य कश्यप की मंशानुरूप रतलाम नगर में चल रहे विकास के कार्यों को और अधिक गति देते हुए कलेक्टर एवं प्रशासक, नगर निगम रतलाम नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा नगर के चहुमुखी विकास के लिए 19 करोड़ 33 लाख के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा स्वीकृत कार्यों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
कलेक्टर ने नगर के तीन प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना रू. 61.38 लाख की स्वीकृति दी है। इसी प्रकार शास्त्री नगर मेन रोड पर फोरलेन मार्ग का निर्माण रुपए 350 लाख रुपए और अंबे माता जवाहर नगर से लक्ष्मणपुरा तक 2 लेन मार्ग निर्माण के लिए 780 लाख, नगर के विभिन्न वार्डों में 47 सड़कों का निर्माण रुपए 550 लाख, त्रिवेणी मुक्तिधाम क्षेत्र की नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 61. 65 लाख, विनोबा नगर क्षेत्र की नई सब्जी मंडी का निर्माण रुपए 64 लाख, छत्री पुल पर नई सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 66. 11 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।उपरोक्त कार्य पूर्ण होने से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही आमजन को उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें आवागमन हेतु उपलब्ध हो सकेगी तथा धूल व प्रदूषण आदि से भी मुक्ति मिल सकेगी। नई सब्जी मंडियों के निर्माण से शहर के व्यस्त मार्गों पर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं को सर्वसुविधायुक्त विक्रय स्थान प्राप्त हो सकेगा। सब्जी विक्रेताओं को धूप तथा बारिश में होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी। नागरिकों को एक ही स्थान पर फल व सब्जी की सारी दुकाने उपलब्ध हो सकेगी तथा व्यस्त बाजारों में यातायात जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!