
नगर स्थित श्री कालिका माता मंदिर धाम बखतपुरा पारा पर 20 मई से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का भव्य आयोजन किया जारहा है मंदिर गादी पति सतीश अजनार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर व आसपास क्षेत्र में आस्था के केंद्र श्री कालिका माता मंदिर धाम पर इसबार 20 मई से 22 मई तक पीपलखुंटा धाम के महंत १००८ श्री दयारामदास जी महाराज के सानिध्य में कथा वाचक जयश्री दीदी के मुखारविंद से नानी बाई रो मायरो व पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जारहा है जिसमे प्रथम दिन सांय 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके पश्चात 7 बजे से कथा का प्रारंभ होगा जोकि तीन दिवस यानी 22 मई के दिन समापन होगा कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी और सुष्मिता भजनों की प्रस्तुति देंगी अंतिम दिन भंडारा प्रसादी का भी आयोजन धाम समिति द्वारा किया जाएगा