
@वॉइस ऑफ झाबुआ @Voice Of Jhabua
दिलीपसिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा ,,आज रात करीब 8 बजे एक पिकअप वाहन ने ग्राम छोटीपोल बरझर फाटक रोड पर 8 वर्षीय बालिका को सड़क पार करते समय को रौंद दिया । जिससे घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई । घटना से ग्राम छोटीपोल के परिवार और ग्रामीणों लोगो ने क्रोध में आकर पिकअप वाहन सहित उसके ड्राइवर 37 वर्षीय मगनसिंह पिता मानसिंह निवासी जामली ( जोबट ) को आग के हवाले कर दिया । सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय देवड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली । यहां से घायल ड्राइवर को उपचार के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के अस्पताल लाया गया । ड्राइवर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।खबर लिखे जाने तक स्थिति कंट्रोल में है और ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुवी है परिवार के लोग नही आते तब तक ड्राइवर को इलाज के लिए अन्य हॉस्पिटल रेफर नही किया जा सकता ।