Homeअलीराजपुरश्रीराम कथा के पहले दिन भक्तिन सबरी माता की भावभरी प्रस्तुति देखी

श्रीराम कथा के पहले दिन भक्तिन सबरी माता की भावभरी प्रस्तुति देखी

 

दिलीपसिंह भूरिया

चंद्रशेखर आजाद नगर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा श्रीराम कथा साहित्य में वर्णित वनवासी चरित्रों पर आधारित दो विशिष्ट लीलाओं की भक्तिमयी प्रस्तुति नगर के टाऊन हाल प्रांगण में दी जा रही हैं| माता शबरी और निषादराज गुह्य पर आधारित भव्य लीलाओं में से प्रथम दिन माता सबरी भक्तिन की प्रस्तुति रात्रि-8 बजे प्रारंभ हुई| सुश्री कीर्ति प्रमाणिक व विशालसिंह कुशवाह,उज्जैन के निर्देशन में कलाकारों द्वारा श्रीराम कथा के तहत् वनवासी लीला के प्रसंग शबरी माता भक्तिन की भावभरी मार्मिक कथा का मंचन किया गया।संगीतमय हावभाव से भरी प्रस्तुति को देखने के लिये नगर के जनप्रतिनिधि सहित,नगर के गणमान्य नागरिक व आम दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया| श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीराम एवं माता सबरी के बीच ईश्वर भक्ति के दस सूत्रों के बारे में जाना।
पहले दिन आयोजित कथा में नगर के महिला,पुरूष व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया|
उक्त विशिष्ट लीलाओं का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग,जनजातीय विभाग निर्देश पर जिला कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह तोमर एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव के समन्वय से पूरे जिले में किया जा रहा हैं।चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम व नोडल अधिकारी एसडीएम सुश्री किरण आंजना के मार्गदर्शन व तहसीलदार जितेंद्रसिंह तोमर,जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता,सीएमओ इकबाल मनिहार,बीईओ विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी के सहयोग से पहले दिन का आयोजन सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!