Homeअलीराजपुरजोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में अमृत हरित...

जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में अमृत हरित महाअभियान-2026 के तहत सुरेंद्र उद्यान में हुआ पौधारोपण

आलीराजपुर जिला ब्यूरो 

आलीराजपुर, 25 जुलाई। नगर पालिका परिषद आलीराजपुर द्वारा अमृत हरित महाअभियान-2026 के अंतर्गत सुरेंद्र उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जोबट विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने किया। इस अवसर पर पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन को स्वच्छ वायु, जल और स्वस्थ भविष्य भी प्रदान करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ,विधायक ने कहा कि अमृत हरित महाअभियान के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, ताकि आलीराजपुर को हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सके। अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र उद्यान परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण बचाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।.इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “हरित आलीराजपुर, स्वच्छ आलीराजपुर” के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!