झाबुआ/हाल ही में नगर पालिका प्रशासन द्वारा चैतन्य मार्ग स्थित धर्मशाला के नीचे की 13 दुकानों के संचालकों को दुकान खाली करने के नोटिस जारी कर समस्त दुकानों को ध्वस्त करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई थी जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश जिसमें बारिश के चलते किसी भी भवन व अतिक्रमण को नहीं तोड़ने के निर्देश है उसकी अवहेलना करते हुए प्रारंभ कर दी गई थी वही नगर पालिका प्रशासन ने परिषद के प्रस्ताव के बगैर निर्णय लेने पर कांग्रेस पार्टी ने व्यापारियों के हित में पुरजोर विरोध दर्ज कर कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका में विशेष सम्मेलन आयोजित कर निर्णय लेने की मांग करने के निर्देश दिए
जिसके तहत 6 जुलाई को नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित होगा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक डॉ विक्रांत भूरिया विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका पूर्व विधायक जेवियर मेडा कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रतीक मेहता शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर रमेश डोशी बंटू अग्निहोत्री आशीष भूरिया संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया पूर्व पार्षद रशिद कुरैशी बबलू कतारा वरुण मकवाना सायरा बानो वीरेंद्र मोदी एवं वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीयो ने नगर पालिका के समस्त पार्षद गणों से नगर के व्यापारियों के हित में परिषद के विशेष सम्मेलन में व्यापारियों के पक्ष में निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित करने का आह्वान किया है