संवाददाता – सुनील खोडे
——————————-
पेटलावद। रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव मोहनकोट में दिनदहाड़े चोरों ने दो मकान को अपना निशाना बनाते हुए चोरी करने का प्रयास किया घर में घुसने के बाद चोरों ने घर में रखी सामग्री अलमारी के ताले तोड़ सामान अस्त व्यस्त कर दिया गया भागने का प्रयास किया जा रहा था

इसी बीच चोरों को देखा गया और उन्हें तत्काल पकड़ के रायपुरिया थाने में लाया गया पहले चोरी पेमा बाई भूरिया के घर में घुसकर की गई जहां पर चांदी के आभूषण और सामान तोड़फोड़ किया गया

इसी बीच दीवार को कूद कर किशोर देवीलाल सोलंकी के घर को भी निशाना बनाते हुए यहां पर भी अलमारी और सामान अस्त-व्यस्त कर यहां से भी चांदी के आभूषण चुराने में सफलता हासिल की थी
परंतु चोरी करते हुए देखकर इन्हें तत्काल चोरों को पकड़ा गया जिसमें पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद है।