Homeझाबुआपेटलावददेवकृष्ण के हत्यारों को फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की...

देवकृष्ण के हत्यारों को फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग  सर्व हिन्दू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

वॉइस ऑफ़ झाबुआ 

पेटलावद। धार जिले के थाना राजोद अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर पेटलावद के सर्व हिन्दू समाज ने शनिवार को मौन रेली निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अनिल बघेल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए। राजगोर ब्राह्मण समाज के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज जनों की मौजूदगी में दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 7 अप्रैल 2026 की रात को मृतक देवकृष्ण की उसकी ही पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमियों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस दर्दनाक घटना की मास्टरमाइंड पत्नी ही थी। समाज ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान में प्रेम प्रसंगों के चलते निर्दोष पुरुषों की हत्या और उन्हें झूठे केस में फंसाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा के मूल्यों का पतन हो रहा है।

राजगोर ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से फरार आरोपी सुरेन्द्र भाटी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। ज्ञापन में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि विधवा माता लक्ष्मीबाई पुरोहित, जिन्होंने अपने इकलौते पुत्र को खोया है, उन्हें शासन की ओर से उचित संबल और मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!