दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा थाना अंतर्गत ग्राम रोलीगांव के रहने वाले युवक ने एक सोशल मीडिया में खुद को जबरन आरोपी बनाकर दो दिनो तक पुलिस थाने में बंद कर युवक को जबरन सेजावाड़ा अनाज डकैती के आरोपी का सहयोगी बनने के लिए थाना प्रभारी शिवराम तरोले और सहयोगी पुलिस अधिकारी दिनेश नरगावे नाम के पुलिस कर्मचारी के साथ दो दिनो तक पिटाई कर उसको अपराध से बचाने के बदले 25000 रुपए की मांग थाना प्रभारी ने सरपंच के जरिए मांग की जिसके बाद ग्राम सरपंच के द्वारा युवक के पिता और युवक को दो तीन दिन से रोजाना 25000 रुपए मांग रहे है युवक ने आज 4 बजे भाभरा थाने पर जाकर रुपए देने की बात कुबूल की और ग्राम सरपंच भी बार बार युवक से रुपए लाकर देने की बात कह रहा था जिससे घबराकर युवक ने यह बात मीडिया को मीडिया ऑफिस पर आकर खुद बताई सबसे पहले जबरन आरोपी बनाने और फिर आरोप मुक्त करने के लिए रुपयों की मांग करने वाले सरपंच और चंद्रशेखर आजाद नगर थाना प्रभारी के ऊपर आरोप लगा हुआ वीडियो वायरल होते ही चैनल ने युवक से संपर्क कर उससे पूछा तो उसने आप बीती कैमरे पर सुनाई ।
दिनेश निनामा प्रदेश उपाध्यक्ष भारत आदिवासी पार्टी मध्यप्रदेश के नेता से जब इस वायरल वीडियो के बारे में अपनी राय देने को कहा तो उनका कहना है कि अगर इस वीडियो की बारीकी से जांच होनी चाहिए पहले भी थाना प्रभारी से ऊपर अवैध वसूली के आरोप लग चुका है एक आदिवासी दिव्यांग युवक की निजी जमीन को भी जबरन बिना अनुमति दीवार और तार फेंसिंग कर हड़पने की भी कोशिश की और उस कार्य को करने के लिए अवैध धंधों वालों से ना जाने कितने रुपए अवैध वसूली की गई थी उसकी भी जांच हो और जब तक जांच पूरी ना हो तब तक थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटेंज कर देना चाहिए जिला पुलिस अधीक्षक जल्दी ही थाना प्रभारी पर उचित कार्यवाही करे अगर कार्यवाही नहीं होती और थाना प्रभारी को थाने से नहीं हटाते तो भारत आदिवासी पार्टी थाने का घेराव करेगी थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन करेगी ।
जोबट एसडीओपी राठी से थाना प्रभारी शिवराम तरौले द्वारा ग्राम सरपंच द्वारा युवक को गेहूं कांड में आरोपी के सहयोगी के आरोप से मुक्त करने के बदले 25000 रुपए मांगने वाला वायरल वीडियो के बारे में उनकी राय जानने की कोशिश की तो उनका कहना था में वीडियो देखूंगा उसके बाद थाना प्रभारी और सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करूंगा ।