करीम खान बरझर संवाददाता
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा पुलिस थाना अंतर्गत बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर की बड़ी कार्यवाही ,जिसमें बरझर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव बडगांव में महेंद्रा तिराहे पर एक ecco कार में 25 अवैध शराब (बीयर) की पेटी लेकर जा रहे गुजरात के आरोपी नितिन मेडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 25 पेटी शराब बीयर कुल 300 लीटर कीमती 60000 rs एवं एक ecco कार गाड़ी कीमती 5लाख को जप्त कर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया ।
बरझर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा तोमर सउनि सुदीप त्रिवेदी आर.धर्मेंद्र, आर रिंकूसिंह,आर विजय,आर.मुकेश आदि का सराहनीय योगदान रहा ।