Homeअलीराजपुरआलीराजपुर में पुलिस की सख्ती, 10 तेज रफ्तार वाहन चालकों सहित कई...

आलीराजपुर में पुलिस की सख्ती, 10 तेज रफ्तार वाहन चालकों सहित कई पर चालान

सुनील तोमर आलीराजपुर 

यातायात पुलिस आलीराजपुर द्वारा दिनांक 21.02.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रघुवंश सिंह के निर्देशानुसार आगामी दिनों में भगौरिया त्यौहार होने से जिला मुख्यालय अलीराजपुर पर थाना कोतवाली व थाना यातायात आलीराजपुर द्वारा संयुक्त वाहन चैंकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आलीराजपुर शहर में स्थान व समय बदल-बदल कर लगातार वाहन चैकिंग की कार्यवाही की गई

इस जिसमें मुख्य रुप से तेजगति से चलने वाले 10 वाहन चालको पर, बिना हेलमेट धारण कर चलने वाले 24 वाहन चालको पर, बिना सिट बेल्ट लगाकर चलने वाले 08 वाहन चालको पर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बिठाने वाले 04 वाहन चालको पर, 05 नाबालिक वाहन चालकों पर, बिना लायसेंस के 06 वाहन चालको पर व मोडिफाई सायलेंस लगाने वाले 05 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही कर कुल 23,000/- रुपये का समन शुल्क वसुल किया गया ।

साथ ही शहर में आये दिन दो पहिया वाहनो के चालको को हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट धारण करने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई ।

यातायात पुलिस अलीराजपुर द्वारा प्रतिदिन इ तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व बिना हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है। जिले में भगौरिया पर्व होने से तेज रफ्तार, बिना हेलमेट पहने वाहन चालको व शराब पीकर वाहन चलाने वालें चालको के विरुद्ध कार्यवाही के लिये पेट्रोलिंग कर प्रत्येक थानों में भ्रमण कर चालानी कार्यवाही लगातार जारी रहेंगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!