Homeझाबुआझाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी...

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 लाख 65 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

मामला 1- फरियादी सुमित डामोर निवासी रामदास कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अपनी यामाहा R15 (MP45MT4609), जिसकी कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये है, शगुन गार्डन के सामने खड़ी की थी। गार्डन से वापस लौटने पर बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

मामला 2– दूसरे मामले में, फरियादी कालू खराड़ी निवासी मोहड़ी डुंगरी ने बताया कि वह होंडा शाइन बाइक (MP45MG8622) लेकर झाबुआ आया था। सिद्धेश्वर कॉलोनी मंदिर के पास बाइक खड़ी करके बाजार करने चला गया। वापस आने पर बाइक नहीं मिली। जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 दर्ज कर जांच शुरू की। उक्त प्रकरणों में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी शाकिर पिता साबिर सय्यद एवं विकास पिता बादल भूरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दोनों चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!