Homeझाबुआपेटलावदश्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में श्रद्धा का सैलाब, श्री नाकोड़ा भैरव...

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में श्रद्धा का सैलाब, श्री नाकोड़ा भैरव स्थापना दिवस एवं पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न ग्यारह बग्गिया, ग्यारह अश्व,ग्यारह ढोल, 111 फिट विशाल ध्वज के साथ नगर में निकला भव्य वरघोड़ा 36 कुण्डीय चमत्कारी श्री नाकोड़ा भैरव के हवन का हुआ आयोजन

रिपोर्टर सुनील खोडे 

————————-

पेटलावद। मेवानगर पेटलावद स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दरबार में शुक्रवार को श्री नाकोड़ा भैरव का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जहाँ दामोदर कॉलोनी से भव्य शोभायात्रा में जिसमे 11 बग्गिया,11 घोड़े,2 बैंड, 11 ढोल, 111 फिट का ध्वज, 51 माध्यम ध्वज, 101छोटे ध्वज आकर्षण का केन्द्र रहे।  शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर दौबारा दामोदर कालोनी पहुंची जहां श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव, श्री नाकोड़ा काला भैरव की महाआरती उतारी जहाँ आरती के लाभार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद दरबार में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री नाकोड़ा भैरव देव, नाकोड़ा काला भैरव देव की प्रसिद्ध विधिकारक के द्वारा चल प्रतिष्ठा करवाई गई। फिर दरबार परिसर में 36 कुण्डीय श्री नाकोड़ा भैरव देव का अतिचमत्कारिक हवन आयोजित हुआ। इस दौरान दरबार में प्रतिमाओं के पास दीवारों पर केसर के पानी छीटे नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है की यह साक्षात दादा का चमत्कार है, बाद अन्नपूर्णा प्रसादी का आयोजन किया गया।

हर्षोल्लास के साथ पूर्णिमा महोत्सव मनाया

रविवार को पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा के पावन सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। प्रातः 9:00 बजे श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री नाकोड़ा भैरव देव की विधिवत महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के पश्चात लाभार्थी परिवारों द्वारा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु श्री नाकोड़ा भैरव देव को छप्पन प्रकार का नेवेद्य अर्पित किया गया। वहीं मन्नतधारी श्रद्धालुओं ने दादा के दरबार में त्रिशूल, डमरू, श्रीफल, तेल, फल एवं मिष्ठान अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार पहुंचे, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। दिनभर जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर नवकारसी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसका लाभ रखबचंद स्मित कुमार सराफ, रतलाम परिवार द्वारा लिया गया। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल एवं मेवानगर पेटलावद कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग रहा। पूर्णिमा महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया तथा दादा भैरव से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ट्रस्टी अध्यक्ष सुनील मालवीय,ट्रस्टी राजेश काठेड़, ट्रस्टी सौरभ खेमेसरा, ट्रस्टी संजय जैन मनावर आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी ट्रस्टी मनीष कुमट एवं श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल के मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!