HomeUncategorizedमहिला चिकित्सक नहीं होने सें महिलाएं परेशान ? महिलाओं...

महिला चिकित्सक नहीं होने सें महिलाएं परेशान ? महिलाओं को पुरुष डॉक्टरों से ही इलाज कराना पड़ता है ? कलेक्टर साहब एक नजर इधर भी महिलाएं को बिना इलाज के ही जाना पड़ता हैं वापस घर ?

महिला चिकित्सक नहीं होने सें महिलाएं परेशान ?

महिलाओं को पुरुष डॉक्टरों से ही इलाज कराना पड़ता है ?

कलेक्टर साहब एक नजर इधर भी महिलाएं को बिना इलाज के ही जाना पड़ता हैं वापस घर ?

कल्याणपुरा ओमप्रकाश राठौर

कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में महिला डॉक्टर न होने की वजह से प्रसूताओं व अन्य बीमारियों से परेशान महिलाओं को झिझकते हुए पुरुष डॉक्टरों से ही अपना इलाज कराने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं को अपने इलाज के लिए झाबुआ जिला चिकित्सालय या गुजरात के दाहोद प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में महिला मरीजों को महिला डॉक्टर नहीं होने का दंश झेलना पड़ रहा है। नतीजा यह है कि महिलाओं को पुरुष चिकित्सक के सामने मर्ज बताने की नौबत आ जाती है। ज्ञात रहे कि महिला रोगियों का उपचार कल्याणपुरा स्वास्थ केन्द्र में महिला चिकित्सक नहीं बल्कि पुरुष डॉक्टर करते हैं। लंबे समय से महिला डॉक्टर न होने से अस्पताल की व्यवस्था के सुधार के लिए सरकार और प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं है।
जिसके चलते अब महिला इलाज कराने के लिए पुरुष डॉक्टरों पर निर्भर हैं। कई महिलाएं तो मजबूरी में झाबुआ दाहोद या बड़ौदा उपचार के लिए जाती हैं। खासबात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कल्याणपुरा से लगभग दो लाख की आबादी जुड़ी हुई है। इसके बाजवूद यहां पर्याप्त डॉक्टर पदस्थ नहीं किए गए हैं। अस्पताल में हरदिन एक सैकड़ा महिला इलाज के लिए आतीं हैं। ऐसे में महिला डॉक्टर की नियुक्ति यहां बेहद जरूरी है। महिला चिकित्सक की लगातार उपस्थिति के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार मांग की उसके बाद भी यहां स्थाई महिला चिकित्सक की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा यहां आम महिला मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में हर दिन औसतन 15 से 20 प्रसव होते हैं। यहां बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इलाकों से महिलाएं इलाज कराने आती हैं। लेकिन महिला डॉक्टर न होने के कारण या तो उनकों पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ता है या फिर वापस लौटना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!