Homeझाबुआपेटलावदसेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल पेटलावद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन......

सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल पेटलावद में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन……

झाबुआ डेस्क. 

——————-

पेटलावद।सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राहुल मुथा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राहुल मुथा एवं विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर जॉन्सी द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय मैडा एवं अनमोल एक्का,9 वी के विद्यार्थियों द्वारा श्री सुनील भाबोर के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी के नन्हे-नन्हे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने अंग्रेज़ी भाषा में गणतंत्र दिवस, संविधान, भारत के सभी राज्य, महाद्वीप (Continents) एवं पृथ्वी के बारे में सुंदर जानकारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी के बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर उनकी भाषा एवं संस्कृति की जानकारी दी, जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रिंसिपल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि श्री राहुल मुथा ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन (डिसिप्लिन) का पालन करने से ही बच्चे जीवन में उन्नति करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल सिस्टर जॉन्सी, वाइस प्रिंसिपल दीप्ति परमार, सिस्टर तेजा एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!