Homeझाबुआजोबट में फर्जी डॉक्टर के इलाज से महिला की तबीयत बिगडी डाक्टर...

जोबट में फर्जी डॉक्टर के इलाज से महिला की तबीयत बिगडी डाक्टर ने उपचार के बाद, महिला को बाहर किया रैफर… 

झाबुआ डेस्क 

जोबट क्षेत्र में झोलाछाप और फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक कथित डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन और बॉटल चढ़ाने से एक गरीब आदिवासी महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई है।

जोबट से आलीराजपुर रेफर करने के बाद अब जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और महिला को बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला झुमकू पति नानभू का इलाज कथित डॉक्टर अमित जोशी द्वारा किया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को गलत बॉटल और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई।

परिजन उसे तुरंत जोबट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आलीराजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के दौरान महिला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे इंदौर या गुजरात जैसे बड़े अस्पताल ले जाने को कहा गया है।

भील सेना ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग इस घटना से आक्रोशित भील सेना संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोबट थाने पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी विजय वास्कले को ज्ञापन सौंपकर आरोपी फर्जी डॉक्टर अमित जोशी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!