Homeझाबुआपेटलावदनवीन रिकार्ड भवन का प्रधान न्यायाधीश विधि सक्सेना सहित एडीजे बोहरा ने...

नवीन रिकार्ड भवन का प्रधान न्यायाधीश विधि सक्सेना सहित एडीजे बोहरा ने किया फीता काटकर भव्य उद्घघाटन अभिभाषक संघ पेटलावद के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता , 11 दिसम्बर का दिन लिखा जाएगा स्वर्णिम अक्षरों में समय ओर धन की होंगी बचत ,रियासतकालीन समय से स्थापित कोर्ट को मिली रेकॉर्ड रूम की बडी सौगात

पेटलावद। अभिभाषक पेटलावद ओर पेटलावद न्यायलय के लिये गुरुवार 11 दिसम्बर का दिन स्वर्णिम इतिहास के रूप में लिखा जाएगा मै आप सभी को इस उपलब्धि ओर सौगात कि हार्दिक बधाई देती हूं ..उक्त बात प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश झाबुआ विधि सक्सेना ने अपने उदबोधन के दौरान अभिभाषको ओर पेटलावद न्यायालय के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कही । इस अवसर पर एडीजे पेटलावद श्री ओपी बोहरा ,सिविल जज वर्ग श्री सोहनलाल भगोरा ,श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी ,जिला विधिक सहायता सचिव एडीजे श्री एस के डावर ओर विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक कि भी विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही ।

सालों पुरानी समस्या का हुआ हल

रियासत काल से पेटलावद में न्यायालय स्थापित रहा है ,ओर जिले की सबसे बडी तहसील में झाबुआ के बाद पेटलावद में सबसे बड़ी न्यायिक व्यवस्था हे जहां पर एडीजे स्तर कि कोर्ट स्थापित है ,इतने बडे न्यायिक क्षेत्र में पूरे क्षेत्र के मुकदमों के निराकृत प्रकरणों के लिये पिछले क़ई सालों से पेटलावद में रिकार्ड रूम स्थापना की मांग अभिभाषक संघ करता चला रहा है ।

मिली रिकार्ड रूम कि सौगात

अधिवक्ताओं ओर पक्षकारों सहित कर्मचारियों की इस वर्षो पुरानी मांग और समस्या को लेकर अभिभाषक संघ के अध्य्क्ष अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकरिणी के सदस्यों द्वारा इस मांग के लिये प्रधान न्यायाधीश विधि सक्सेना से गत दिनो पेटलावद प्रवास के दौरान ओर मुख्यालय जाकर अपनी मांग की ओर ध्यानाकर्षण करवाने पर क्षेत्र की इस बड़ी मांग और समस्या के निदान के लिये प्रधान न्यायाधीश विधि सक्सेना ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से तत्काल माननीय उच्च न्यायालय ,पोर्टफोलियो जज, रजिस्ट्रार जनरल आदि से पत्राचार कर इस रिकॉर्ड रूम को त्वरित गति से स्वीकृत करवाया गया ।

विधि विधान से फीता काटकर हुआ रिकार्ड रूम का उद्घघाटन

न्यायालय परिसर में 11 दिसम्बर को नव स्थापित उक्त रिकॉर्ड रूम का आज प्रधान न्यायाधीश विधि सक्सेना, ने एडीजे ओपी बोहरा, अभिभाषक संघ के अध्य्क्ष अविनाश उपाध्याय ,वरीष्ट उपाध्यक्षद्वय राहिल रजा मंसूरी, मनोज पुरोहित, सचिव मनीष गवली , पूर्व अध्यक्षगण अमृत लाल वोरा, विनोद पुरोहित नरेन्द्र शाह एवम् अन्य अधिवक्तागण के साथ विधि विधान से उक्त रिकार्ड रूम का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया ।

कार्यकारिणी के सदस्यों और अधिवक्ताओं ने किया अतिथियों का भव्य स्वागत अभिनन्दन

इसके पुर्व समस्त अधिवक्ताओ कर्मचारियों ने रिकार्ड रूम तक ले जाते हुए प्रधान न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए समस्त न्यायाधीशगण को पुष्पहार पहनाकर अतिथियो का भव्य,गरिमामयी पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत अभिनन्दन किया । साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों व अधिवक्ताओं ने रेकॉर्ड शाखा के प्रभारी श्री रमेश बसोड़ का भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया ।

समय और धन की बचत

उल्लेखनीय है कि पेटलावद में रिकार्ड रूम की स्थापना से वनवासी अंचल के ग्रामीण पक्षकारों ओर अधिवक्ताओ को अब मुख्यालय झाबुआ जाना नही पड़ेगा जिससे समय ओर धन की बचत के साथ ही रिकार्ड की उपलब्धता सुलभ होने से न्यायलयिन कार्यो को गति मिलेगी ।

गरिमामय अयोजन हुआ संपन्न

आयोजन में अभिभाषक संघ के समस्त दायित्ववान पदाधिकारी ,अधिवक्तागण, कोर्ट के कर्मचारी ,पुलिस कर्मचारी, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी और पक्षकार उपस्थित रहे। कार्य्रकम का संचालन मनोज पुरोहित एडवोकेट ओर आभार प्रदर्शन अमृतलाल वोरा एडवोकेट ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!