रिपोर्टर सुनील खोडे
पेटलावद। नगर के कल्पतरु इंटरनेशनल एकेडमी में विगत दिवस बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर सपन विश्वास एवं प्राचार्य तृप्ति विश्वास द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया

बाल मेला में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्टॉल ,गेम जोन
लगाए गए ।कार्यक्रम में झूले एवं हॉरर हाउस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं पालक सम्मिलित हुए। पालकों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक आशुतोष जाट, लक्ष्य भट्ट, मयंक बैरागी, दिनेश डोडियार ,शिव राठौर ,शुभम पाटीदार ,राजेश मकवाना,महेश उपलाना एवं समस्त स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।