Homeझाबुआजिले में स्वास्थ्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली के चलते महिला को ठेलागाड़ी...

जिले में स्वास्थ्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली के चलते महिला को ठेलागाड़ी पर ले जाना पड़ा अस्पताल

झाबुआ डेस्क

झाबुआ/ मेघनगर नगर के वार्ड नंबर 7 में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहाँ 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण एक मरीज को परिजनों ने ठेला गाड़ी में बैठाकर मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि मरीज की हालत खराब होने पर कई बार 108 एंबुलेंस पर कॉल किया गया, लेकिन वाहन उपलब्ध न होने की सूचना देकर कॉल बंद कर दिया गया।

मजबूरन परिवार को ठेला गाड़ी का सहारा लेना पड़ा, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी कोई नई बात नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से यहां 108 की सेवा नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहती। समय पर एंबुलेंस न मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तुरंत मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस की सुविधा बहाल की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी मरीज ऐसी दुर्दशा का शिकार न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!