रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————
पेटलावद/झकनावदा झाबुआ जिले के सुप्रसिद्ध विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी से करणी सेना परिवार ने 21 दिसंबर 2025 को हरदा में होने जा रहे जन क्रांति न्याय आंदोलन के लिए प्रत्येक गांव में जनसंपर्क की शुरुआत की। जिसमें 16 दिसंबर को तारखेड़ी से जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ हुई ,जिसमें झाबुआ जिले के तारखेड़ी,उमरकोट, सेमलिया, झकनावदा ,धतुरिया , बखतपुरा सेमरोड आदि गांव में करणी सेना परिवार ने व्यापारियों एवं रहवासियों को अपनी 21 सूत्रीय मांगों के पर्चे वितरित कर अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में शामिल होने की अपील की। इसके साथ ही करणी सेवा की प्रमुख मांगों में हरदा आंदोलन से जुड़े दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही ईडब्ल्यूएस सरलीकरण एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण, किसानों को उचित मुआवजा और पारदर्शी बीमा नीति, गौ माता का संरक्षण तथा प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता जैसी जनहितकारी मांगे शामिल है।
यह है प्रमुख मांगे
ठाकुर महेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार से प्रमुख मांगे हैं जिनमें से प्रमुख मांग दिनांक 12 -13 जुलाई 2025 हरदा लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो देवास व हरदा में दर्ज झूठे प्रकरण वापस लिए जाए। आरक्षण पूर्णतया आर्थिक आधार पर लागू हो एक बार लाभ लेने वाले परिवार को पुनः लाभ न मिले तथा सभी वर्गों में क्रीमी लेयर की अवधारणा लागू की जाए। एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक लगे और झूठे प्रकरण दर्ज करने वालों पर कानूनी कार्यवाही हो। एससी एसटी एक्ट की तर्ज पर सामान्य व पिछड़ा वर्ग की रक्षा हेतु नए एक्ट बने जो कानूनी सहायता व संरक्षण प्रदान करें। जैसी कल 21 सूत्रीय हमारी मांग है जो करणी सेवा परिवार के साथ-साथ सर्व समाज की मांगे हैं। उसी को लेकर हमने गांव-गांव जाकर परिचय वितरित कर जनसंपर्क किया है वह हमें इस आंदोलन में सर्व समाज का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित
जनसंपर्क यात्रा में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह राठौर,नेपाल सिंह चलदू, लोकेंद्र सिंह मुंडेदी,नेपालसिंह बोड़ायता,शक्तिसिंह राठौर सेमलिया,मीडिया प्रभारी शान ठाकुर,परीक्षित सिंह राठौर, नंदूसिंह पड़ियार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।