सरदारपुर:- (योगेश गवरी) अस्पृश्यता निवारणाथ॔ एवं सद्भावना शिविर का सफल आयोजन श्रेय खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी एवं एवं कर्मचारियों को जाता है जिन्होंने अपने अमूल्य समय देकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना समय योगदान दिया अस्पृश्यता निवारणाथ॔ एवं सद्भावना शिविर का आयोजन मां सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया ने मां सरस्वती का पूजन और माल्यार्पण और सांसद प्रतिनिधि नवीन बनिया ने माल्यार्पण के कडी मे राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष पंवार, वहीं अनुसूचित जाति जिला महामंत्री ज्वाला सिंह सोलंकी ने किया इसी क्रम में अस्पृश्यता निवारणाथ॔ एवं सद्भावना शिविर के बारे में अपना अपना उद्बोधन दिया वही स्वागतकर्ता के द्वारा भी अपने उद्बोधन के माध्यम से अस्पृश्यता निवारण शिविर के बारे में अपना उद्बोधन दिया

वहीं पूर्व विधायक वेल भूरिया ने भी अपने उद्बोधन में जातिगत भेद मिटाने के बारे अपना उद्बोधन दिया इस कार्यक्रम में अहम भूमिका खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु रघुवंशी और मंडल महासंयोजक प्रकाश पंवार, शंकर लाल कौशल, एवं शासकीय एकीकृत हाई स्कूल धुलेट के प्रभारी प्राचार्य गोविंद नागौरा और समस्त छात्रावास अधीक्षक का सहयोग रहा इसी कड़ी में अनुसूचित जाति समाज के वरिष्ठ जन हेमराज गवली (पटवारी) डॉ लक्ष्मण गवरी (समाजसेवी), लक्ष्मण डामेचा, शंकर लाल सोलंकी, गंगाराम सोलंकी, एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही वहीं मंच का संचालन गणपत कुलथिया द्वारा किया जाए वही आभार मंडल संयोजक प्रकाश पंवार ने माना