दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में आज नगर में नवीन अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा द्वारा नगर की कई किराना और अन्य खाद्य और पेय पदार्थ सामग्री विक्रय करने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया जिनमें कई दुकानदारों को एक्सपायर खाद सामग्री रखने और उनका विक्रय करने पर लताड़ लगाई साथ ही वह खाद सामग्री जप्त भी की नगर में उनके निरीक्षण की खबर से कई दुकानदारों ने ऐसी कई सामग्री चुपचाप अपनी अपनी दुकानों से हटा ली और जिनके पास ऐसी सामग्री मिली उसको तत्काल प्रशासनिक अमले ने जप्त किया उनके इस निरीक्षण से नगर के दुकानदार सचेत हो गए और आगे उनको यह भी जानकारी मिल चुकी है
कि नवीन अनुविभागीय अधिकारी सीधे दुकानों पर आकर निरीक्षण कर सकती है वो ऐसी चीजें रखना ही बंद कर देंगे यह क्षेत्र आदिवासी और अनपढ़ लोगों का क्षेत्र है जहां गरीब आदिवासी अनपढ़ ग्रामीण लोगों को डुप्लीकेट और खराब चीजें देकर कई दुकानदार मोटी कमाई करते है लेकिन उनकी अब आगे से ऐसी हिम्मत भी नहीं होगी और ऐसा करने की भी नहीं सोचेंगे और आगे ऐसी कोई खाद्य सामग्री रखी भी होगी तो वो उसको दुकान और अपने गोदाम से हटाकर तुरंत नष्ट भी कर देगा।
जिससे आगे उस पर गलती पाए जाने पर प्रशासन द्वारा हो सकती कार्यवाही से बचेगा ।।इस कार्यवाही में उनके साथ स्थानीय तहसीदार जितेंद्र तोमर और अजमेरसिंग पटवारी अन्य तहसील और एसडीम कार्यकाल के कर्मचारी मौजूद रहे ।।