बनी। रायपुरिया- राजगढ़ मार्ग किसानों ने किया जाम उल्लेखनीय की किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने ग्राम बनी में मुख्य मार्ग राजगढ़ रायपुरिया मार्ग जाम कर दिया किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं परंतु जिम्मेदार अधिकारी किसान की समस्या का समाधान कर पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
पूर्व में भी पेटलावद में किसान वर्ग फसल बीमा को लेकर आंदोलन कर चुका है लगातार किसानों का गुस्सा फसल बीमा ना मिल पाने के कारण सातवें आसमान पर है वैसे तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है